सपा मुखिया अखिलेश यादव का जनपद में मनाया जन्मदिवस

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 01 जुलाई 2020
राघवेंद्र सिंह , रिपोर्टर
सपा मुखिया अखिलेश यादव का जनपद में मनाया जन्मदिवस
कौशाम्बी। करारी कस्बा व क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का ४७ वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस दौरान सपाइयों ने अखिलेश यादव की फोटो को केक खिलाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन का जश्न मनाया। सभी लोगों ने अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना की।
करारी कस्बा में समाजवादी पार्टी के युवा नेता सभासद इमरान कुरैशी की अगुवाई में सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर मिठाईयां बांटकर समाजवादियों ने खुशी का इजहार किया व सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन की एक दूसरे को बधाई दी। सपा नेता इमरान कुरैशी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को विकास पुरुष बताया । इस मौके पर गुलशेर कुरैशी, समद खान,सैफ खान आदि रहे।
अमीनपुर संवरो चौराहा पर सपा के युवा नेता मो मसूद की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान साइकिल यात्रा निकालकर सपा की नीतियों से क्षेत्र के लोगों को अवगत कराया गया। सपाइयों ने कार्यकर्ताओं और राहगीरों को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान सपा के युवा नेता मो. मसूद ने पार्टी की तरफ से आए आह्वान पत्र लोगों को वितरित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की नीति समाज में समाजवाद स्थापित करने की है जबकि देश और प्रदेश में चल रही बीजेपी सरकार की नीति इसके ठीक उलट है। पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं। गरीब किसानों की हालत दयनीय है।
मृतक प्रवासी मजदूरों के परिजनों को कोई सहायता सरकार की तरफ से नही की गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सपा नीतियों का प्रसार करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं की पहली पसंद विकास पुरुष अखिलेश यादव की अगुवाई में २०२२ में समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी। इस मौके पर सुखलाल गौतम, इंद्रपाल, दिलसुख दिवाकर, मो. इस्लाम, कय्यूम, शोहराब आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह रहीमपुर मोलानी में समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष इजहार हुसैन की अगुवाई में, अषाढ़ा में सपा के वरिष्ठ नेता जिला पंचायत सदस्य यासिर मंजूर की अगुवाई में केक काटकर सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर सभासद मुख्तार अहमद शमशाद बख्स, हाजी आवेश हसन, राजू, रहीम खान, राजू खान, गुलशेर कुरैशी, समद खान,सैफ खान आदि रहे।
Comments