पुलिस ने अखिलेश सिंह हत्या काण्ड का किया अनावरण, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने अखिलेश सिंह हत्या काण्ड का किया अनावरण, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ 


16.05.2021


रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी 


पुलिस ने अखिलेश सिंह हत्याकाण्ड का किया अनावरण, 02 अभियुक्त गिरफ्तार


        

       दिनांक 14.05.2021 को समय करीब 04ः00 बजे थानाक्षेत्र फतनपुर के पाण्डेय तारा में 02 मोटर साइकिल सवार 04 अज्ञात बदमाशों द्वारा अखिलेश सिंह व उमेश सिंह पुत्रगण राधेश्याम सिंह नि0 पाण्डेय तारा थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ को फायरिंग कर घायल कर दिया गया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान अखिलेश सिंह की मृत्यु हो गई थी, चिकित्सकों द्वारा मजरूब उमेश सिंह को बेहतर ईलाज हेतु प्रयागराज रेफर कर दिया गया था, जिनका इलाज चल रहा है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना फतनपुर में मु0अ0सं0 80/21 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 504, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। 


पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ आकाश तोमर* द्वारा उक्त घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये कड़े निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी रानीगंज, के नेतृत्व में जनपद की स्वाट टीम, प्रभारी निरीक्षक फतनपुर श्री इन्द्रदेव मय हमराह द्वारा कल दिनांक 15.05.2021 की रात्रि में मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के भोजेपुर नहर पुलिया से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित दो अभियुक्तों 01. अब्दुल रहमान उर्फ आइमन पुत्र सगीर अहमद नि0 बुढ़ौरा कुम्भापुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ 02. शाहरूख पुत्र हजरत अली नि0 रामदेव पट्टी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को सुपर स्प्लेण्डर मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध देसी पिस्टल, 01 अदद तमन्चा व कारतूस बरामद किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों को भी चिन्हित कर लिया गया है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। वादी द्वारा पंजीकृत अभियोग के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न पहलुओं पर गहराई से जांच कर साक्ष्य संकलन/विधिक/विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

पंजीकृत अभियोग-01. मु0अ0सं0 82/21 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम अब्दुल रहमान उर्फ आइमन उपरोक्त।

02. मु0अ0सं0 83/21 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम शाहरूख उपरोक्त।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-01. अब्दुल रहमान उर्फ आइमन पुत्र सगीर अहमद नि0 बुढ़ौरा कुम्भापुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।

02. शाहरूख पुत्र हजरत अली नि0 रामदेव पट्टी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी01. 01 देसी पिस्टल .32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .32 बोर (घटना में प्रयुक्त)।

02. 0 तमन्चा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर (घटना में प्रयुक्त)।

03. 01हीरो सुपर स्प्लेण्डर मोटर साइकिल नं0 यूपी 72 एके 1684।पूछताछ का विवरण-

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 14.05.2021 को ही हम लोग अखिलेश सिंह की दुकान पर सिगरेट लेने गये थे तो उनके द्वारा हमे सिगरेट नही दिया गया जिसके कारण हमारा आपस में कहासुनी व वाद विवाद हो गया था, इससे खुन्नस व नाराज होकर हम लोगों ने बदले की भावना से दिनांक 14.05.2021 को ही शाम के समय लगभग 04ः00 बजे हम दोनो ने अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर पाण्डेय तारा गांव में उनकी दुकान पर जाकर अखिलेश सिंह व उसके भाई उमेश सिंह को गोली मारी थी। इस घटना में हमने यही मोटर साइकिल (जो अभियुक्तों के पास से बरामद हुई है) प्रयोग किया था तथा घटना में प्रयोग किये गये असलहे को हमने चांदपुर गांव में नहर के किनारे छिपा दिया था। आज हमलोग यहां से कहीं भागने की फिराक में थे कि आप लोगों ने हमे पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चांदपुर गांव में नहर के किनारे झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त एक अदद देसी पिस्टल .32 बोर, 01 अदद देसी तमन्चा 315 बोर व 03 अदद कारतूस बरामद किया गया।पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक इन्द्रदेव, उ0नि0 रामजनम पाण्डेय, उ0नि0 श्याम सुन्दर गिरी, उ0नि0 विनय कुमार सिंह, उ0नि0 संजय कुमार यादव, मु0आ0 राजेश यादव, मु0आ0 संतोष कुमार राय, आरक्षी हरेन्द्र सिंह, आरक्षी मुकुल अग्रे, आरक्षी स्वामीनाथ, आरक्षी चन्दन, आरक्षी ऋषिकेश थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़। स्वाट टीम के मु0आरक्षी तहसीलदार तिवारी, मु0आरक्षी पंकज दुबे, मु0आरक्षी महेन्द्र प्रताप, मु0आरक्षी राजेन्द्र प्रसाद, आरक्षी प्रवीण कुमार, आरक्षी अरविन्द दुबे, आरक्षी जागीर सिंह, आरक्षी राजेन्द्र कुमार स्वाट टीम प्रतापगढ़।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *