अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

पी पी एन न्यूज

कमलेन्द्र सिंह

असोथर/फतेहपुर

गुरुवार को पुलिस ने असोथर थाना क्षेत्र के मटिहा गाँव मे स्थित एक कुँए से एक अज्ञात युवक का छत विछत शव बरामद किया है।

गुरुवार दोपहर मटिहा गाँव के ग्रामीणों ने गाँव के किनारे जंगल मे स्थित महेन्द्र सिंह के कुँए में एक युवक का छत विछत शव पड़े देखा।

कुँए में शव पड़े होने की खबर जंगल मे आग की तरह फैल गई।

जिससे पूरे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

देखते देखते घटनास्थल पर शव देखने वालों का अच्छा खासा मजमा लग गया।

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घण्टों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवा शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया। लेकिन पुलिस द्वारा किया गया सारा प्रयास विफल रहा।  शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

जिस पर पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

म्रतक के सिर पर चोट के निशान होने से ग्रामीणों ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को कुँए में फेंकने की आशंका जाहिर की है।

जबकी पुलिस का मानना है। कि कुँए में गिरने से म्रतक के सर में चोट लगी है।

वहीं इस सम्बन्ध में जब असोथर थानाध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मृतक की जेब से कुछ कागजात मिले हैं। जिनके आधार पर म्रतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। घटना की जाँच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *