अज्ञात चोरों ने नगदी व जेवरात समेत चार लाख का सामान किया पार

अज्ञात चोरों ने नगदी व जेवरात समेत चार लाख का सामान किया पार
पी पी एन न्यूज
(कमलेन्द्र सिंह)
*चौडगरा/फतेहपुर।* कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जलाला में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक ही घर से नगदी व सोने चांदी के जेवरात समेत लगभग चार लाख का सामान पार कर दिया। भुक्तभोगी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जलाला के रहने वाले अशोक कुमार सविता ने बताया गया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते नीचे उतर कर घर के अंदर रखें अलमारी में बीस हजार रूपए नगद एवं लाखों के जेवरात समेत लगभग चार लाख का माल पार कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके लडके की शादी दिसंबर मे होने के कारण सोने व चांदी के जेवरात बनवा कर हाल में ही जो घर पर ही रखे थे और हमारे भाई के भी जेवर मेरे पास रखे थे जिसमे हम सभी अपने भाइयों समेत व सभी का परिवार साथ में रहते है। उन्होंने बताया कि एक बड़े बक्से में बीस हजार रुपए नगद थे। बीती मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने घर के पीछे नकब लगाकर काटने का प्रयास किया। किन्तु असफल होने पर बगल की छत से चढकर घर के अंदर जा घुसे। उनके कुछ परिजन छत मे तथा कुछ लोग नीचे आंगन मे सोये हुए थे। फिर भी किसी को भनक तक नही लगी। बीती रात मे ही जानकारी होने पर घबराये परिजनो ने पुलिस को सूचना दी। सुबह धान के खेतो मे पांच बड़े बक्से भी पड़े मिले जिसमें से सारा सामान गायब था। वे सभी तीन भाई थे जो कि एक ही घर मे रहते हैं। जिनका नाम अशोक सविता, सुषेण सविता व वीरेंद्र सविता है। उन्होंने यह भी बताया कि वीरेंद्र फतेहपुर मे रहता है।अशोक के बेटे राहुल की 6 दिसम्बर को शादी होनी है। पुलिस सुबह मौके पर पहुची और तफ्तीश की लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार का कोई सुराग नहीं लगा।
Comments