आजम खान की बहन निखत अफलाक का बंगला नगर निगम ने अपने कब्जे में लिया

prakash prabhaw news
लखनऊ।
रिपोर्ट , शारिक, ब्यूरो
आजम खान की बहन निखत अफलाक का बंगला नगर निगम ने अपने कब्जे में लिया
उत्तर प्रदेश में स0 पा के पूर्व नगर विकास मंत्री और सांसद आजम खान की बहन के बंगले का आवंटन नगर निगम निरस्त कर दिया था उसके बाद सोमवार की सुबह ही बंगले को अपने अधिकार में ले लिया और अपना ताला लगा दिया।
आपको बताते चले कि 15 अक्टूबर को नगर निगम ने बंगले का आवंटन निरस्त कर दिया था और आजम खान की बहन को 15 दिन में बंगला खाली करने का निर्देश भी दिया गया था। उसके बाद भी आजम की बहन द्वारा बंगले का कब्जा नगर निगम को नहीं दिया गया था। जिसके बाद नगर निगम की टीम ने सोमवार खुद ही कब्जा प्राप्त कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आजम खान की बहन निखत अफलाक को नगर निगम की रिवर बैंक कालोनी में करीब 13 साल पहले किराए पर आलीशान बंगला आवंटित किया गया था। एक शिकायत के बाद शासन से आए एक पत्र के आधार पर नगर निगम ने अगस्त माह में बंगला आवंटन निरस्त करने का नोटिस जारी किया था।
निखत अफलाक के जवाब से सन्तुष्ट न होने के बाद बीते 15 अक्टूबर को नगर निगम ने बंगले के आवंटन निरस्त कर दिया था और 15 दिन मोहलत नगर निगम को बंगले का कब्जा लौटाने के लिए दिया था।
Comments