समाज की प्रगति एवं परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं की भागीदारी अहम
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 8 March, 2021 13:20
- 532

प्रतापगढ
08.03.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
समाज़ की प्रगति एवं परिवार की ख़ुशहाली के लिए महिलाओं की भागीदारी अहम
प्रतापगढ़ जनपद के ग्रामीण क्षेत्र रैयापुर(बसनी का पुरवा) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह-पूर्वक मनाया गया।समारोह में महिला स्वावलम्बन शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्रबंधिका रीनू यादव ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश और समाज़ तभी समृद्ध एवं ख़ुशहाल होगा जब महिलाएँ सुशिक्षित और आत्मनिर्भर बनेगी।महिलाएँ ही अपने त्याग,समर्पण और परिश्रम से परिवार एवं समाज़ में ख़ुशहाली का रंग भरती है।उन्होंने कहा कि सामाजिक,आर्थिक,और राजनीतिक स्तर पर समुचित भागीदारी के बिना महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता है।इसके लिए गाँव की महिलाओं को आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर होना आवश्यक है।।सामाजिक बदलाव के लिए काम कर रही ग्रामीण महिलाओं और छात्राओं को श्रीमद् भागवत गीता ग्रन्थ और साहित्यिक पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान लक्ष्मी सरोज,अर्चना पटेल,सन्ध्या निर्मल,राखी पाण्डेय,अंशिका,पार्वती,संगीता देवी,ऊषा देवी,ममता यादव आदि मौजूद रहीं।
Comments