विनोद सोनकर का प्रयास लाया रंग, हीरागंज व डेरवा को नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना हुई जारी
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 16 December, 2020 15:55
- 2350

प्रतापगढ
16.12.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
विनोद सोनकर का प्रयास लाया रंग हीरागंज व डेरवा को नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी
कुंडा। कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर पिछले एक वर्षों से हीरागंज एवं डेरवा बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने हेतु प्रयासरत थे। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात कर मांग की थी। बीते 10 दिसम्बर को शासन से हीरागंज को नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी हो गई। जल्द की हीरागंज को नगर पंचायत बनाया जायेगा। कौशांबी लोकसभा के हीरागंज एवं डेरवा बड़ी बाजार है। यहां के लोगों की काफी दिनों से मांग थी नगर पंचायत बनाने की। सांसद विनोद सोनकर ने क्षेत्रीय जनता की मांग पर हीरागंज व डेरवा बाजार को नगर पंचायत बनाने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर पत्र दिया। शासन द्वारा जिला प्रशासन से आख्या मांगी गई थी जिला प्रशासन द्वारा आख्या मुख्यमंत्री जी के यहां भेजी गई। बीते 11 नवंबर 2020 को सांसद कौशांबी विनोद सोनकर ने पुनः प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात कर हीरागंज एवं डेरवा को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की। जिसके बाद नगर पंचायत की अधिसूचना जारी हुई। उक्त जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय ने देते हुए बताया कि हीरागंज को नगर पंचायत बनाये जाने की अधिसूचना जारी होते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। क्षेत्रीय लोग सांसद विनोद सोनकर व मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दे रहे है।
Comments