जोनिहा आदर्श व्यापार मंडल इकाई का किया गया गठन

जोनिहा आदर्श व्यापार मंडल इकाई का किया गया गठन

जोनिहा आदर्श व्यापार मंडल इकाई का किया गया गठन

पी पी एन न्यूज

(कमलेन्द्र सिंह)


जोनिहा/फतेहपुर

फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल जोनिहा इकाई का गठन कस्बा जोनिहा में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग,प्रदेश महामंत्री काली शंकर श्रीवास्तव व जिला अध्यक्ष इंद्रेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में किया गया।जिसमें आदर्श व्यापार मंडल जोनिहा इकाई का अध्यक्ष देवांश श्रीवास्तव(चित्रांश  हाण्डा) को बनाया गया।वहीं वरिष्ठ संरक्षक का पद डॉक्टर ईशान श्रीवास्तव को सौंपा गया। गठन के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अज्जू सिंह परिहार, उपाध्यक्ष सोनू यादव,महामंत्री भंवर सिंह, कोषाध्यक्ष अमित परिहार, संगठन मंत्री उत्तम सिंह परिहार तथा नगर सचिव रोहित सोनी  को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालाजी स्वीट हाउस के परिसर में आए हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने सभी सदस्यों को नियुक्ति पत्र देते हुए इमानदारी व लगन के साथ कर्तव्य पालन करने का संदेश दिया।

वही जोनिहा इकाई के अध्यक्ष देवांश श्रीवास्तव ने अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।कार्यक्रम के दौरान कस्बा जोनिहा के व्यापारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *