अचानक गिरा कच्चा मकान बाल बाल बच्चा परिवार

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी 20/01/2021
रिपोर्ट मुकेश कुमार
अचानक गिरा कच्चा मकान बाल बाल बच्चा परिवार
कौशाम्बी नेवादा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चिरारी निवासी जय नारायण सिंह, और राज नारायण सिंह पुत्रगण लालमन सिंह का अचानक कच्चा मकान गिर गया।
उस कच्चे मकान में दोनों भाई परिवार के साथ रहकर अपना गुजरा करते थे। दोपहर सभी लोग घर के बाहर अपना कार्य कर रहे थे।
तभी अचानक कच्चा मकान भरभरा के गिर गया। घर मे रखी हुई सारी गृहस्थी मलवे में दबकर नस्ट हो गई। किसी के चोटहिल होने की कोई सूचना नही है। ग्राम वासी मिलकर मलवे को हटाने का प्रयास कर रहे है।
Comments