प्रतापगढ़ में दोहरे हत्याकांड के 04 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 5 November, 2020 18:00
- 364
प्रतापगढ
05.11.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
प्रतापगढ में दोहरे हत्याकाण्ड के 04 अभियुक्त गिरफ्तार।
दिनांक 02.11.2020 को जनपद प्रतापगढ़ के थाना हथिगवां के बलीपुर गांव में ट्रैक्टर ले जाते समय दो पक्षों के बीच तार हटाने की बात को लेकर हुये विवाद में 02 व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस सम्बन्ध में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 212/20 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 352, 302, 286 भादवि व 7 सीएलए एक्ट बनाम 06 नफर अभियुक्त, का अभियोग पंजीकृत किया गया था।थाना हथिगवा के थानाध्यक्ष उदय त्रिपाठी मय हमराह के द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामद तमन्चे के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 213/20 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम शीतला सिंह, का अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 01शीतला सिंह पुत्र बजरंग बहादुर सिंह नि0 बलीपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।02प्रीती सिह पत्नी रणजीत सिंह नि0 बलीपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।03. प्रकाश सरोज पुत्र गोलई सरोज नि0 बलीपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।04.चन्दा देवी पत्नी शीतला सिंह नि0 बलीपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।
Comments