विकास में योगदान के लिए महिलाए हुईं सम्मानित, प्रधान ने जताया आभार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 26 December, 2020 20:04
- 535

प्रतापगढ
26.12.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
विकास में योगदान के लिए महिलाएं हुई सम्मानित, प्रधान ने जताया आभार
प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज विकासखण्ड के बेलहा गांव मे प्रधान द्वारा दो सौ ग्रामीण महिलाओं को ग्राम के विकास मे योगदान के लिए शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान के द्वारा विकास योजनाओं के संचालन मे ग्रामीणो के सहयोग व समर्थन की भी सराहना की गई। कार्यक्रम का संयोजन शिक्षक विजय प्रताप सिंह ने किया। वहीं प्रधान बेबी सिंह द्वारा ठण्ड को देखते हुए निराश्रित विधवाओं को ऊनी वस्त्र भी प्रदान किये गये। प्रधान द्वारा पेटरियापुर, कालूराम का पुरवा, बाबूराम का पुरवा, नया का पुरवा, हिरऊ का पुरवा, कान का पुरवा, शास्त्री नगर, बेलहा खास, डिहवा, मुड़ियन का पुरवा, मदनगढ़, बड़ी बाग, गंभीराबाद आदि मे भी वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्रम प्रदान किये गये। इस मौके पर अर्जुन गौतम, शिवम सिंह, प्रशांत सिंह, बृजेश मिश्र, विजय यादव, नागेन्द्र वर्मा, जगन्नाथ वर्मा, राकेश सिंह, विष्णु सिंह, संदीप सिंह, शिव बहादुर सिंह आदि रहे।
Comments