आर्थिक तंगी से तंग आकर युवक ने खाया था जहर

फॉलो अप
आर्थिक तंगी से तंग आकर युवक ने खाया था जहर
राजगीर का बकाया ना देने पर मृतक के खिलाफ थाने में की थी शिकायत
राजगीर के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज
पी पी एन न्यूज, कमलेन्द्र सिंह
खागा/ फतेहपुर
बीते शनिवार को आर्थिक तंगी व रोज रोज के होने वाले घरेलू झगड़े से तंग आकर किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा गाँव निवासी एक ब्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया था।
म्रतक के भाई ने उसके गाँव के ही एक राजगीर पर घर बनाने की बकाया मजदूरी की अदायगी के लिये म्रतक के ऊपर दबाव बनाने का आरोप लगाया था।
म्रतक के भाई की दी हुई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी राजगीर के खिलाफ आत्महत्या के लिये प्रेरित व प्रताड़ित करने का नामजद मुकद्दमा दर्ज किया है।
मालूम हो कि किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह 30 वर्षीय पुत्र स्वर्गीय हीरालाल ने अपना मकान गांव निवासी खिलाड़ी राजगीर से बनवाया था। जिसका मेहनताना सुरेंद्र सिंह नहीं दे रहा था तो राजगीर खिलाड़ी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर सुरेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर दरोगा जी ने सुरेंद्र सिंह और खिलाड़ी को थाने बुला रकम अदायगी के लिये कुछ समय देते हुए सुलह समझौता करवा दिया था।
फिर शुक्रवार को घर लौटने पर सुरेंद्र सिंह और उसकी पत्नी किरन देवी के बीच रात को झगड़ा हुआ।जिससे छुब्ध होकर शनिवार सुबह म्रतक सुरेंद्र सिंह जहरीला पदार्थ खाकर घर से निकला। बकौल स्वजन जो कि सीधे विजयीपुर पुलिस चौकी पहुंचा। जहां पर उसने बताया मैं जहर खा कर आया हूं। म्रतक के जहर खाने की बात सुनते ही चौकी पुलिस के हाँथ पाँव फूल गये।
जिस पर पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन पुलिस वैन से ले जाकर म्रतक को इलाज के लिये हरदो अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर हालत को देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। लेकिन म्रतक सुरेन्द्र के स्वजनों ने उसको जिला अस्पताल ना ले जाकर जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने सुरेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया था। जिस पर स्वजन म्रतक सुरेन्द्र सिंह के शव को लेकर घर लौट आये। सुरेंद्र सिंह के स्वजनों ने राजगीर खिलाड़ी के विरुद्ध प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी थी।
किशनपुर थाना अध्यक्ष पंधारी सरोज ने बताया राजगीर का पैसा बाकी था राजगीर ने शिकायती पत्र दिया था। दोनों को बुलाकर समझौता कराया गया। दूसरे दिन किसी बात को लेकर सुरेंद्र सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया।
म्रतक के भाई की दी हुई तहरीर के आधार पर आरोपी राजगीर के खिलाफ आत्म हत्या के लिये प्रेरित व प्रताड़ित करने का मुकद्दमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
Comments