आर बी जायसवाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 19/11/2020
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
आर बी जायसवाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष
समाज के प्रति समर्पित एडवोकेट आर बी जायसवाल को लोगों ने शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की
कौशाम्बी। जायसवाल युवा मंच उ.प्र.के प्रदेश अध्यक्ष अजितेश जायसवाल की संस्तुति पर कौशाम्बी जनपद के कोखराज निवासी पी एन सी न्यूज़ चैनल के संपादक एडवोकेट आर बी जायसवाल पुत्र लाल जी जायसवाल को जायसवाल युवा मंच उ.प्र. का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह प्रभार उन्हें समाज के प्रति निःस्वार्थ समर्पण और सहयोग की भावना के दृष्टिगत मिला है। जायसवाल युवा मंच जायसवाल समाज के गौरव और एकता के प्रति समर्पित एक संगठन है इस मंच के माध्यम से आर बी जायसवाल द्वारा समय समय पर सामाजिक प्रोत्साहन व सहयोगात्मक कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। उनके उपाध्यक्ष पद के मनोनयन पर रामलखन जायसवाल पवन जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, विवेक जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, जगदीश शिवहरे, हृदय जायसवाल आदि भर के स्वजातीय बन्धुओं द्वारा दिनभर मनोनयन को लेकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Comments