बदायूं की घटना को लेकर " आप" कार्यकर्ताओ ने ज्ञापन सौंपा
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 8 January, 2021 15:57
- 517

प्रतापगढ
08.01.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
बदायूँ की घटना को लेकर "आप" कार्यकर्ताओ ने ज्ञापन सौंपा
प्रतापगढ में कल दिनांक 7-1-2021 को प्रादेशिक कार्यक्रम के अंतर्गत आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय जी के नेतृत्व में "आप" कार्यकर्ताओं द्वारा बदायूं की महिला के साथ हुए दुष्कर्म एंव जघन्य हत्या के खिलाफ जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन दिया।बदायूं की महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले पुजारी सहित बलात्कारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।
उक्त कार्यक्रम में दिनेश उपाध्याय जिला अध्यक्ष, कृष्ण कुमार शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी, विद्या शंकर विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष, देवीदीन गौतम जिला उपाध्यक्ष, शिव कैलाश पांडेय अध्यक्ष सदर विधानसभा किसान प्रकोष्ठ, बल्देव सिंह राठौर जिला कार्यकारिणी, बंसीलाल मौर्य जिला कार्यकारिणी, राजेंद्र प्रसाद पांडेय जिला पंचायत संभावित प्रत्याशी, प्रभा शंकर पांडेय सक्रिय कार्यकर्ता, रघुनाथ प्रसाद त्रिपाठी सक्रिय कार्यकर्ता, अनिल कुमार तिवारी सक्रिय कार्यकर्ता, श्यामलाल सक्रिय कार्यकर्ता आदि लोग मौजूद रहे।
Comments