आजादी के बाद विकास का बाट जोह रहा अम्बावा पश्चिम गांव

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 06 मई 2020
आजादी के बाद विकास का बाट जोह रहा अम्बावा पश्चिम गांव
नाली निर्माण न होने से घरों के सामने गढ्ढा खोद कर पानी बहाने को मजबूर
कौशाम्बी। सदर तहसील अंतर्गत आने वाले अम्बावा पश्चिम गांव काफी लम्बे अरसे से विकास की बाट जोह रहा हैं।
अंबावा पश्चिम गांव में नाली ना बनने से गांव के लोग अपने अपने घर के सामने गढ्डा खोद कर पानी सड़क पर बहाने को मजबूर हैं।
अंबावा पश्चिम में 15 साल बीत जाने के बावजूद आज तक चकरोड नहीं बनी जिससे गांव वालों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है जिससे गांव वासियों में रोष व्याप्त है।
Comments