तेज रफ्तार बाइक की आमने सामने से जोर दार टक्कर से 45 वर्षीय महिला की मौत।

प्रकाश प्रभाव न्यूज
संवाददाता मोहम्मद सलीम
तेज रफ्तार बाइक की आमने सामने से जोर दार टक्कर से 45 वर्षीय महिला की मौत।
अमेठी/तिलोई फुरसतगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पूरे बढ़ई मजरे रामपुर नहर कोठी निवासी शान्ती देवी पत्नी रामसनेही उम्र 45 वर्षीय महिला की तेज रफ्तार बाइक की आमने सामने से जोर दार टक्कर से 45 वर्षीय महिला की मौत सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार महिला जगदीशपुर की तरफ से आ रही थी वही अजय कुमार पुत्र रामदेव मोहनगंज से जगदीशपुर अपने घर की ओर जा रहा था जैसे ही राजामऊ शारदा सहायक खण्ड 28 के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक की आमने सामने से जोर दार टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को राहगीरों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तिलोई पहुंचाया गया जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची मोहनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है वही प्रभारी निरीक्षक मोहनगंज ने बताया की प्रकरण संज्ञान में है, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Comments