58 वाँ सिविल डिफेन्स स्थापना दिवस

58 वाँ सिविल डिफेन्स स्थापना दिवस
प्रकाश प्रभाव न्यूज़ प्रयागराज
रिपोर्टर - राजीव आनंद
58 वाँ सिविल डिफेन्स स्थापना दिवस
वैश्विक महामारी एवं विषम परिस्तिथियों में सिविल डिफेन्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही-जिलाधिकारी 
प्रयागराज। 58 वें सिविल डिफेन्स स्थापना दिवस पर जिलाधिकारी भानू चन्द्र गोस्वामी, डी आई जी सर्वेश त्रिपाठी ने ध्वजा उत्तोलन राष्ट्र गान के उपरान्त वार्डेन्स वालेन्टियर्स को शपथ दिलाई। डिप्टी कन्ट्रोलर ओंकार शर्मा ने वर्ष भर किये गये कार्यो को बताया तथा चीफ वार्डेन अनिल कुमार ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। जिलाधिकारी ने सिविल डिफेन्स वार्डेन्स द्वारा कोविड 19  वैश्विक महामारी लाक डाऊन में निष्काम सेवा से जिला प्रशासन पुलिस स्वास्थ विभाग, नगर निगम वार्ड में मोहल्ला निगरानी समिति में संक्रमित की पहचान व दवा वितरण, राशन वितरण, मास्क वितरण के साथ साथ बुजुर्ग बीमार लोगों के घरों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई। प्रवासी मजदूरों एवं छात्रों को बसों द्वारा उनके मूल निवास भेजने के साथ वर्तमान समय कोविड 19 जांच केन्द्रों पर नागरिकों की  जांच कराने में अपना सराहनीय योगदान दिया है। संगठन को गतिमान बनाएं रखने के लिए निरन्तरता आवश्यक है उक्त विचार जिलाधिकारी/कन्ट्रोलर ने कहे।डी आई जी सर्वेश त्रिपाठी ने बताया कि सिविल डिफेन्स का प्रत्येक वार्डेन्स सीधे आम जन मानस से जुड़ा है तथा जिला व पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी है। मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। मुख्य अतिथियों द्वारा वर्ष भर किये गये कार्यों के लिए  वार्डेन्स वालेन्टियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दिल्ली से आई चीफ वार्डेन संध्या गौतम, सुधीर सक्सेना, राजीव भनोट, एल के अहेरवार, रवि शंकर द्विवेदी, महेन्द्र सक्सेना, आर के तिवारी, राम जी पाण्डे, डा० रमा सिंह, रौनक गुप्ता, डा० शंशाक ओझा, मो० याकूब, नागेन्द्र अस्थाना, एम राय, सुरेन्दर यादव, अबरार खाँ, आशीष बाजपेई, प्रवीन कुमार, फूल चन्द्र, ललित कुमार तथा मनी मेहरा सहित सभी डिवीजन के पदाधिकारी वार्डेन्स स्वयं सेवक मौजूद रहे। यह समस्त जानकारी रवि शंकर द्विवेदी स्टाफ आफिसर के द्वारा प्राप्त हुई।
Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *