12 जोडो का विवाह धूमधाम से हुआ सम्पन्न

12 जोडो का विवाह धूमधाम से हुआ सम्पन्न

12 जोडो का विवाह धूमधाम से हुआ सम्पन्न

पी पी एन न्यूज

(राजा सिंह)

खखरेरू/फतेहपुर 

 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकास खंड मुख्यालय में बैंडबाजे के साथ 12 जोड़ों का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। उपस्थितअधिकारी और कर्मचारियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। नये जीवन साथी जोड़ो का  स्वागत में फूल वर्षा से की गई। इस तरह से विकास खंड धाता में 12 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।  

           धाता ब्लाक परिसर में सम्पन्न हुए  कार्यक्रम के मुख्यअतिथि क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजनारायण सिंह उपजिलाधिकारी अशीष कुमार, क्षेत्राअधिकारी गया दत्त  मिश्रा की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ब्लाक में 12 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न कराया गया ।

       दिव्या देवी पुत्री द्धारिका प्रसाद बसवा,मीरा देवी पुत्री शिवचरन बेलांवा,सुशीला देवी पुत्री भूरेलाल नरसिंहपुर कबरहा,नीलम देवी पुत्री बूदीलाल आलमपुर गेरिया,धुरपति देवी पुत्री संतोष आलमपुर गेरिया,

आरती देवी पुत्री राम आतौर आलमपुर गेरिया, अर्चना देवी पुत्री अनिल कुमार बेलांवा , रेशमा देवी पुत्री मेड़वा जाम, पिंकी सिंह पुत्री बीरेन्द्र कुमार  रमपुरवा, किरन देवी पुत्री भोला कालूपुर बसवां ,

प्रिया सिंह पुत्री धर्मवीर सिंह ब़न्सू का पुरवा कस्बा सोहन तारावती पुत्री जानी सलेमपुर है।  समाज कल्याण की तरफ से 51वर्तन का शेट, डिनर सेट ,कुकर बिछिया जोड़ा, मोबाईल ,साडी ,पैंट ,शर्ट एक चुनरी पायल ,शाफा ,पगड़ी     खण्ड विकास अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा टंकी व दिवार घड़ी दी गई । क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान ने सभी को लोहे का बक्सा महिला पर्स दिया गया। 

विवाह के दौरान वैवाहिक व मंगल गीत की गूंज रही। विवाह के उपरांत सभी नव जोड़ों को  खण्ड विकास अधिकारी मुकेश कुमार समाज कल्याण अधिकारी बलराम कुमार एडीओ (आई एसबी) फूल चंद्र सरोज ,प्रेम दत्त निर्मल ,क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजनारायण सिंह सहित सभी ने जोड़ों के सुखी दाम्पत्य जीवन के  मंगलमय कामना के साथ आशीर्वाद दिया।

सभी जोड़ों को विवाह सामग्री प्रोत्साहन के लिए गहने तथा अन्य सामग्रियां व प्रमाण पत्र वितरित कर सभी को घर विदा किया गया।इस अवसर पर थानाध्यक्ष क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *