मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एडीएम ई को 1 लाख 1 हजार धनराशि का दिया चेक

मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एडीएम ई को 1 लाख 1 हजार धनराशि का दिया चेक
मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एडीएम ई को 1 लाख 1 हजार धनराशि का दिया चेक एडीएम ई को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सर्टिफाइड एवं फुल फेस कवर दी किट रायबरेली। बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय जनपद रायबरेली में कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में जिला प्रशासन को सहायता करने के लिए फुलफेस कवर युक्त आईएसओ सर्टिफाइड किट एवं फुल फेस कवर उपलब्ध कराये। क्षेत्रीय प्रमुख अन्मय कुमार मिश्र के निर्देश पर उप क्षेत्रीय प्रमुख विकास कुमार, अग्रणी जिला प्रबन्धक विजय शर्मा एवं बैंक के क्षेत्रीय विपणन प्रबन्धक विकास सिंह ने कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष को उक्त वस्तुएं सौंपी। नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 सुरक्षा किट के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टाफ सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1 लाख 1 हजार रूपये की धनराशि का चेक भी दिया। अग्रणी जिला प्रबन्धक विजय शर्मा द्वारा बताया गया कि यह राशि स्टाफ सदस्यों द्वारा फंड में किए गए व्यक्तिगत सहयोग के अतिरिक्त है।
Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *