राष्ट्रपति महोदया की उपस्थिति में तिरंगे झंडे को सलामी देने का गौरव इन्हें मिला

PPN NEWS
राष्ट्रपति महोदया की उपस्थिति में तिरंगे झंडे को सलामी देने का गौरव इन्हें मिला
लखनऊ 17 दिसंबर 2023 ।
राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग, उत्तर प्रदेश से 12 स्वयंसेविकाएं तथा उत्तर प्रदेश कॉन्टिजेंट लीडर कार्यक्रम अधिकारी का चयन गणतंत्र दिवस परेड,नई दिल्ली में सहभागिता करने हेतु किया गया है। गौरव की बात है कि कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति महोदया की उपस्थिति में तिरंगे झंडे को सलामी देने का गौरव उच्च शिक्षा विभाग ,उत्तर प्रदेश के एन.एस.एस. की युवा स्वयंसेविकाओं और कार्यक्रम अधिकारी को प्राप्त हुआ है ।
इसी के साथ इस वर्ष "राष्ट्रीय साहसिक शिविर" में एन.एस.एस. उत्तर प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों के 50 युवा स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं ने प्रतिभाग किया। साथ ही 3750 स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं ने "छात्र पुलिस अनुभवात्मक इंटर्नशिप" में तथा विभिन्न राज्यों के "राष्ट्रीय एकीकरण शिविर" में 200 एन.एस.एस. युवाओं ने प्रतिभाग कर 2023-24 में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य का परचम लहराया।
मुख्यमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन व दिशा निर्देशन में माननीय उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपने अथक प्रयासों द्वारा उच्च शिक्षा विभाग ,उत्तर प्रदेश के एन.एस.एस. के युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ उनके उत्तरोत्तर प्रगति हेतु निरन्तर प्रयास किया।
उच्च शिक्षा मंत्री ने एन.एस.एस. की युवा स्वयंसेविकाओं और कार्यक्रम अधिकारी को गणतंत्र दिवस परेड में सहभागिता हेतु उनका चयन किए जाने पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं तथा सभी युवाओं को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने हेतु प्रेरित भी किया।
Comments