कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा ही भक्ति मार्ग का सार है ---आचार्य प्रचंड देव

प्रतापगढ
08.10.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
कलियुग में श्रीमद् भागवत कथा ही भक्ति मार्ग का सार है ---आचार्य प्रचण्ड देव
प्रतापगढ़ जनपद के ब्लॉक सांगीपुर श्वेता में स्थित मंगापुर बाजार में मां भगवती दुर्गा का भव्य पंडाल सजाया गया है।
मंगापुर व्यापार मंडल के सहयोग से नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर श्रीधाम अयोध्या से पधारे कर्मकांडी विद्वान पंडित सूरज शास्त्री के वेदमंत्रों द्वारा विधि विधान से मां दुर्गा की स्थापना एवं अन्य समस्त देवी देवताओं का पूजन कराया गया।
मुख्य यजमान की भूमिका में सेवानिवृत्त शिक्षक पंडित श्याम सुंदर मिश्र एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लालमति मिश्रा रहीं, जिन्होंने श्रद्धापूर्वक समस्त विधियों पर विराजमान देवी देवताओं सहित मां का पूजन किया।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी श्रीधाम अयोध्या के लब्धप्रतिष्ठित कथाव्यास आचार्य प्रचंड देव जी महाराज के मुखारविंद से संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
श्रीमद् भागवत महापुराण के महात्म का वर्णन करते हुए आचार्य प्रचण्ड देव जी महाराज ने भक्ति ज्ञान एवं बैराग्य का निर्गुण करते हुए कहा कि कलियुग में श्रीमद् भागवत कथा ही भक्ति मार्ग का सार है।
कथा को संगीतमय एवं रोचक बनाने में जहां ढोलक पर संगीतकार राहुल मिश्रा रहे, वहीं आर्गन पर संतराम वर्मा ने अपने संगीत की तरंगों से संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
प्रथम दिवस की श्रीमद्भागवत कथा में नव दुर्गा पूजा समिति मंगापुर के पदाधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम उपाध्याय सुमन, राजेंद्र कुमार मिश्र, हीरा सिंह, संजय त्रिपाठी, दूधनाथ सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, भारत सिंह, जय कांत शुक्ला, पवन सिंह, राजकरन गुप्ता, मल्ला सेठ, शत्रोहन उपाध्याय,राजेंद्र प्रसाद दूबे आदि के अलावा मुख्य यजमान पंडित श्याम सुंदर मिश्रा, बम बहादुर सिंह, आर यल सिंह, शिव प्रसाद दीक्षित, महावीर सिंह, कृष्ण कुमार उपाध्याय, गंगा प्रसाद तिवारी, गजराज सिंह, सुशील मिश्रा,सीताराम यादव, राजू सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, सूरज यादव सहित महिलाएं व बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों ने आरती किया।
रात्रि में भगवती जागरण के क्रम में प्रयाग संगीत समिति के चर्चित युवागायक आदर्श उपाध्याय आदी ग्रुप के कलाकारों ने शिव पार्वती, राधाकृष्ण एवं सुदामा चरित्र पर आधारित नृत्य कला की झांकियां प्रस्तुत किया। मां भगवती के दरबार में संपन्न इस कार्यक्रम ने बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं, बच्चों व भक्तों में भक्ति भाव पैदा करते हुए जमकर जयकारा लगाए।
Comments