पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

गैस सिलेंडरों से लदी पिकअप ने साइकिल सवार किशोर को कुचला, चालक फरार।

मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े परिजन, अंतिम संस्कार से किया इनकार।

पारा लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र स्थित कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने 16 वर्षीय सूरज विश्वकर्मा की जान ले ली। बुधवार दोपहर जब किशोर का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा, तो शोकाकुल परिजनों और स्थानीय नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन से आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग शुरू कर दी।

​हादसा मंगलवार सुबह उस वक्त हुआ जब सूरज साइकिल से हंसखेड़ा से अपने घर लौट रहा था। तभी पुलिस चौकी के पास गैस सिलेंडरों से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पिकअप चालक ने भागने के प्रयास में घायल सूरज के सिर को पहियों से कुचल दिया और वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूरज करीब आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सूरज अपने पिता का इकलौता सहारा था और चाऊमीन का ठेला लगाकर परिवार की मदद करता था।

​हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु कारित करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए फरार चालक की तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए थे और प्रशासन उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहा था। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और शोक का माहौल बना हुआ है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *