साहित्य के प्रति स्वागत योग्य है युवाओं का रुझान
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 11 July, 2021 16:40
- 453

प्रतापगढ
11.07.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
साहित्य के प्रति स्वागत योग्य है युवाओं का रुझान
प्रतापगढ़ जनपद के पश्चिमांचल में महाकवि 'छविश्याम' द्वारा स्थापित सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर की मासिक गोष्ठी ब्लॉक सांगीपुर के ग्राम मुरैनी (पूरे सिकंदर) में हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुई।
मां सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पार्पण एवं पूजन अर्चन के पश्चात यज्ञ कुमार पांडे 'यज्ञ' की वंदना के साथ शुरू हुई गोष्ठी में बोलते हुए मंडल के संरक्षक यज्ञ नारायण सिंह 'अज्ञेय' ने साहित्य के प्रति युवाओं के रुझान को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि यह हमारे स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर की महान उपलब्धि है।
गोष्ठी की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष अर्जुन सिंह एवं संचालन महामंत्री डॉ अजित शुक्ल ने किया। उपस्थित साहित्यकारों ने विविध रचनाएं प्रस्तुत करते हुए प्रसन्नता प्रकट किया कि उन्हें गोष्ठियों के माध्यम से अपनी नवीनतम रचनाएं लिखने और प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है। गोष्ठी में जनपद रायबरेली के प्रख्यात युवा ग़ज़लकार गीतेश कुमार यादव एवं ग्राम उदयपुर के पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण नारायण लाल श्रीवास्तव ने मंडल की सदस्यता ग्रहण किया।
अध्यक्षता कर रहे अर्जुन सिंह ने कहा कि किसी संस्था में अनुशासन का होना बहुत ही महत्वपूर्ण है। बिना अनुशासन के कोई संगठन दीर्घकालीन नहीं हो सकता है। मुझे प्रसन्नता है कि हमारा मंडल अनुशासन की परिधि में चल रहा है।संचालन कर रहे महामंत्री डॉ अजित शुक्ल ने मंडल के सदस्यों से स्वतंत्र वार्षिकांक 2021 के प्रकाशन के लिए दो दो रचनाएं शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया।गोष्ठी में संरक्षक यज्ञ नारायण सिंह 'अज्ञेय', परशुराम उपाध्याय 'सुमन', गुरु बचन सिंह 'बाघ', कृष्ण नारायण लाल श्रीवास्तव, अशोक 'विमल', बाबा राज प्रतापगढ़ी, कुमारी अंशी सिंह, गीतेश कुमार यादव, अरविंद 'सत्यार्थी', राम जी मौर्य, उमाशंकर, हरिवंश सिंह, रघुनाथ यादव, यज्ञ कुमार पांडेय 'यज्ञ', अर्जुन सिंह, डॉक्टर अजित शुक्ल हिमांशु सिंह, शिवांशु सिंह आदि उपस्थित रहे।अंत में राष्ट्रगान के साथ गोष्ठी का समापन हुआ।
Comments