बाइक सवार हमलावरों ने दूधिया को मारी गोली, जख्मी

बाइक सवार हमलावरों ने दूधिया को मारी गोली, जख्मी
crime news, apradh samachar

PPN NEWS
आगरा

बाइक सवार हमलावरों ने दूधिया को मारी गोली, जख्मी 


आगरा जयपुर हाईवे पर थाना मलपुरा क्षेत्र के डावली लिंक मार्ग पर शुक्रवार शाम को बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने दूधिया को गोली मार दी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से दूधिया घायल हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एस एन अस्पताल भेज दिया। 


थाना मलपुरा के गांव सगुनापुर निवासी नीतू 27 वर्ष पुत्र मोहन सिंह दूधिया है। नीतू शुक्रवार शाम करीब छह बजे अपनी बाइक से दूध लेकर आगरा जा रहा था। तभी रास्ते में डावली मोड़ पर स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास पीछे से बाइक पर आए अज्ञात दो हमलावरों ने नीतू के कंधे में गोली मार दी। इससे नीतू घायल होकर सड़क पर गिर गया।

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज से सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।  उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मिढ़ाकुर मयंक चौधरी मौके पर पहुँच गए।


पुलिस ने घायल को इलाज के लिए आगरा भेज दिया। एस ओ मलपुरा अवनीश त्यागी ने बताया है कि पुलिस हमलावरों को तलाशने का प्रयास कर रही है। मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *