शान्ति पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए केंद्रीय पुलिस बल पहुंची कौशाम्बी
- Posted By: Anil Kumar
- Breaking News
- Updated: 10 January, 2022 20:27
- 764

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी-10-01-2022
रिपोर्ट-अनिल कुमार
शान्ति पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए केंद्रीय पुलिस बल पहुंची कौशाम्बी
कौशाम्बी विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय पुलिस बल के जवानों को कौशांबी भेजा गया है केंद्रीय पुलिस बल के जवानों का नेतृत्व कामन्डेड देवेश कुमार कर रहे हैं जैसे ही केंद्रीय पुलिस बल की टीम कौशांबी सीमा में प्रवेश की है टोल प्लाजा के पास गंगा फैमली रेस्टोरेंट में क्षेत्राधिकारी सिराथू ने थाना पुलिस के साथ उनका स्वागत किया विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती की है इसी क्रम में केंद्रीय पुलिस बल कमांडेंड देवेश कुमार और उनके हमराह बल का कौशाम्बी में प्रवेश करने पर सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नारायण एसओ कोखराज, गनेश प्रशाद सिंह,दरोगा मो जमीर,चंदन सिंह,सिपाही,अनुपम,दुष्यंत,आदि लोगो की उपस्थिति में स्वगात किया गया और उनके रहने की व्यवस्था कराई गई है।
Comments