समर्थ किसान पार्टी ने गन्ना क्रय केंद्र खोलने की मांग की है।

समर्थ किसान पार्टी ने गन्ना क्रय केंद्र खोलने की मांग की है।

प्रकाश प्रभाव न्यूज़


कौशाम्बी 28/08/2020


रिपोर्ट मुकेश कुमार

समर्थ किसान पार्टी ने गन्ना क्रय केंद्र खोलने की मांग की है। 


कौशाम्बी  समर्थ किसान पार्टी ने गन्ना क्रय केंद्र खोलने की मांग की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम चन्द्र केसरवानी ने  जिला मुख्यालय मंझनपुर के पार्टी कार्यालय में एक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रेम चन्द्र केसरवानी ने कहा कि अपने जिले में गन्ना का उत्पादन बहुत होता है।लेकिन यहां  एक भी गन्ना क्रय केंद्र नहीं हैं। जिसके  कारण गन्ना उत्पादक किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होता है। किसान औने पौने दामों पर गन्ना बिक्री को मजबूर होता है। गुड़ बनाकर किसी तरह गन्ना का उपयोग करते हैं।और कृषि या मजदूरी ही बहुतायत लोगों के जीवको पार्जन का मूल साधन है।  उस पर भी गन्ना किसानों के लिए जिले में एक भी गन्ना क्रय केंद्र नहीं होने के कारण गन्ना उत्पादक किसानों का बहुत बुरा हाल होता है। कार्यालय में आयोजित बैठक में अखिलेश विश्वकर्मा, दीपक वर्मा, सूर्य प्रकाश, सुनील सरोज, लवकुश प्रजापति, वेद प्रकाश यादव विपिन कुमार द्विवेदी अवधेश कुमार सिंह  समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *