पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया

प्रकाश प्रभाव न्यूज़

कौशाम्बी 14/11/2021

रिपोर्ट मुकेश कुमार

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया

कौशाम्बी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की 132वीं जयंती के अवसर पर बाल दिवस का कार्यक्रम आयोजित कर कसेंदा स्थित एसपी कन्वेंट स्कूल में बहुत धूम-धाम से उनका जन्मदिन मनाया गया।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस तलत अजीम द्वारा सर्वप्रथम फूलमाला के साथ पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस व पूर्व प्रत्याशी चायल विधानसभा तलत अज़ीम ने कहा कि जवाहर लाल नेहरु राष्ट्र की प्रगति के लिए इतने मुखर थे। कि उन्होंने हमेशा देश के बच्चों और युवाओं की प्रगति के लिए परिकल्पना की उन्होंने देश के बच्चों के भविष्य के लिए आज़ादी के वक्त ही सोंच लिया था। और उन्होंने आई आई टी एम्स, इसरो, बी॰एच॰ई॰एल॰ और ना जाने कितनी संस्थाओं का गठन किया। जिसका परिणाम है कि भारत आज चाँद पर पहुँच गया और भारत के युवा पूरे विश्व में देश का नाम ऊँचा कर रहे हैं। उन्हें बच्चों से बेहद प्यार था। इसलिए आज के दिन को हम लोग बाल दिवस के रूप में भी मनाते है। कार्यक्रम के आयोजन के दौरान बच्चों को पेन पेंसिल रबर कटर चॉकलेट चिप्स आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर मजहर लाईक, श्रवण यादव , मैहर लाल कनौजिया, विवेक , उमेश कुमार राजन व स्कूल की अध्यापिका ज़ैनब समेत स्कूल के अन्य अध्यापक व छात्र छात्राएं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *