नोडल अधिकारी द्वारा महिला पुलिस कर्मियों के साथ "मिशन शक्ति मार्च" का किया गया आयोजन
- Posted By: Anil Kumar
- Breaking News
- Updated: 19 October, 2020 06:15
- 779

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 18/10/2020
रिपोर्ट मिथलेश कुमार (मोनू साहू)
सहायक ब्योरो कौशाम्बी
नोडल अधिकारी द्वारा महिला पुलिस कर्मियों के साथ "मिशन शक्ति मार्च" का किया गया आयोजन
नारी एक रूप अनेक मिशन शक्ति
कौशाम्बी। जिले में बालिकाओं एंव महिलाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान "मिशन शक्ति " के तहत कस्बा मंझनपुर में "मिशन शक्ति मार्च" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी आर्यका अखौरी (IAS), अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह , क्षेत्राधिकारी मंझनपुर सचिदानंद पाठक, थाना प्रभारी मंझनपुर द्वारा बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों एवं एंटीरोमियो टीम के साथ कस्बा मंझनपुर में पैदल भ्रमण किया गया। इस दौरान उप0नि0 रितु तिवारी द्वारा माइक से अनाउंस कर बालिकाओं एवं महिलाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के हेतु जागरूक किया गया। इस क्रम में नोडल अधिकारी आर्यका अखौरी (IAS), द्वारा थाना मंझनपुर अंतर्गत ग्राम मखनपुर में महिलाओं, आशाबहुओं, एवं आंगनवाड़ी कर्मियो के साथ गोष्ठी कर महिला अपराध एवं उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के हेतु जागरूक किया गया।
Comments