जानिए धरतीपुत्र का पार्थिव शरीर सबसे पहले कहां जाएगा और कहां होगा उनका अंतिम संस्कार
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 10 October, 2022 18:21
- 4799

PPN NEWS
मैनपुरी -
प्रो.रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, समाजवादी पार्टी ने बताया कि हमारे माननीय नेता जी हमारे बीच नहीं रहे।
उनका पार्थिव शरीर ११.३० बजे मेदांता अस्पताल से यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ इक्स्प्रेसवे से होकर करहल कट से सैफई के लिए जाएगा।
उनका अंतिम संस्कार मंगलवार ११ अक्तूबर को अपरान्ह ३ ( तीन) बजे सैफई में होगा।
अंतिम दर्शन के लिए आज माननीय नेता जी का शव उनके सैफई आवास पर रखा जाएगा और कल सैफई पंडाल में।
Comments