9 की मौत, 24 घायल मैहर में खड़े डंपर में घुसी बस
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 29 September, 2024 21:44
- 733

, बुरी तरह फंसे थे लोग, गैस कटर से काटनी पड़ी बस, हादसे में अब तक 9 की मौत
प्रकाश प्रभाव (म.प्र.) मैहर :- यूपी की बस का मध्य प्रदेश के मैहर में एक्सीडेंट हो गया। हादसे में 4 साल के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले ज्यादातर लोग यूपी के हैं। 24 घायल हो गए। आभा ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस (UP72 AT 4952) प्रयागराज से रीवा होते हुए नागपुर जा रही थी।
बस काफी रफ्तार में थी, तभी चौरसिया ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े डंपर (CG04 NB 6786) से जा टकराई। हादसा शनिवार रात करीब 10.30 बजे नादन देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुआ।
53 सीटर बस में 45 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही नादन और मैहर पुलिस के साथ एसपी सुधीर अग्रवाल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू शुरू किया गया। घायलों में से 9 को अमरपाटन, 7 को मैहर सिविल हॉस्पिटल और 8 को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
JCB की मदद और गैस कटर से बस काटकर निकाले फंसे यात्री टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पूरी तरह पिचक गई। कई यात्री बस में ही फंस गए ।
रेस्क्यू में JCB की मदद लेनी पड़ी। गैस कटर से बस का दरवाजा काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। रात करीब 2 बजे रेस्क्यू कार्य पूरा हुआ।
ऐक्सिडेंट में इनकी गई जान
लल्लू यादव पिता राम अवतार यादव (60) प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
राजू उर्फ प्रांजल पिता जितेंद्र (18) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
अम्बिका प्रसाद पिता मोतीलाल (55) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
गणेश साहू पिता अजय कुमार साहू (2) नागपुर, महाराष्ट्र
पांच मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
ये हुए घायल
अजय कुमार गुप्ता पिता उमेश कुमार गुप्ता (21) गढ़, रीवा
प्रवीण रामकुमार श्रीवास, नागपुर, महाराष्ट्र
प्रमोद रामकुमार श्रीवास, नागपुर, महाराष्ट्र
अब्दुल रकीब, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
सुफियान, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
सरिता यादव पति प्रदीप कुमार यादव (32) बदलापुर, महाराष्ट्र
नगीना साहू पति उमाशंकर साहू (45) बीबीपुर, उत्तर प्रदेश
शिवशंकर पिता गया प्रसाद (27) इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
रेखा गुप्ता पति संतोष गुप्ता (40) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
प्रियांशी गुप्ता पिता संतोष गुप्ता (7) संभलगंज, उत्तर प्रदेश
कन्हैया लाल पिता रामदेव (65) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
अजय कुमार साहू, जौनपुर, उत्तर प्रदेश
गीता साहू पत्नी अजय कुमार साहूहू, जौनपुर, उत्तर प्रदेश
आरवी पिता अजय कुमार साहू (5) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
आरुषि पिता अजय कुमार साहू (7) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
फिलहाल बाकी घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।
Comments