कड़ा दर्शन कर लौट रही महिलाएं सड़क हादसे में घायल

कड़ा दर्शन कर लौट रही महिलाएं सड़क हादसे में घायल

प्रकाश प्रभाव न्यूज

कौशाम्बी

फरवरी-18-02-2021

संवाददाता-अनिल कुमार

कड़ा दर्शन कर लौट रही महिलाएं सड़क हादसे में घायल


कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव की महिलाएं कड़ा दर्शन करने के लिए गयी थी वहां से वापस घर लौटते समय अनियंत्रित वाहन खोराव के पास पलट गया है जिससे पिकअप में सवार महिलाएं घायल हो गई हैं  घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है 


मिली जानकारी के मुताबिक कड़ा से दर्शन कर घर लौट रहीं महिलाएं अचानक पिकअप बोलेरो चालक के ब्रेक लेने से पलट गई इस हादसे में कई महिलाए घायल हो गयी सड़क हादसे में पिकअप के पलट जाने की सूचना पर कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर चौकी इंचार्ज राकेश चंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुँचे और सड़क हादसे में घायल महिलाओं को एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया


जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव से लगभग दो दर्जन महिलाएं पिकअप वाहन में सवार होकर गुरुवार की सुबह कडा़ धाम दर्शन करने गई थी। कड़ा धाम में मां शीतला का दर्शन करने के बाद महिलाएं पिकअप में सवार होकर घर लौट रही थी वापस घर लौटते समय कोखराज थाना क्षेत्र के खोंराव के समीप अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई है जिससे तमाम महिलाएं घायल हुई हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *