कौशाम्बी पुलिस ने बृद्ध महिला को दिया अनाज व अंगवस्त्र, वृद्ध महिला ने दिया आशीर्वाद
- Posted By: Anil Kumar
- Breaking News
- Updated: 14 November, 2021 02:55
- 947

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 13-11-2021
मिथलेश कुमार (मोनू साहू) असि0 ब्योरों
कौशाम्बी पुलिस ने बृद्ध महिला को दिया अनाज व अंगवस्त्र, वृद्ध महिला ने दिया आशीर्वाद
कौशाम्बी। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की मदद करने का निर्देश शासन ने दिया है, इसी क्रम में सराय अकिल पुलिस ने एक वृद्ध महिला को अंग वस्त्र और अनाज देकर सहयोग किया है। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में सराय अकिल पुलिस ने लाचार व असहाय बृद्ध महिला को खाद्यान व अंगवस्त्र दिया है।
नगर पंचायत के मौलवीगंज निवासिनी गुजराती देवी उम्र लगभग 80 वर्ष गरीब व असहाय महिला है गुजराती देवी की एक पुत्री है जो कि गूंगी है और उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष है पुलिस द्वारा मदद पाकर बृद्ध महिला का चेहरा खिल उठा और पुलिस को आप बीती बताकर रोने लगी बृद्ध महिला की बात सुनकर पुलिस भी भावुक हो गई बृद्ध महिला ने सभी पुलिस कर्मियों के सरपर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया इस सराहनीय कार्य मे हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह, आरक्षी आकांक्षा, आरक्षी राजन राम शामिल थे।

Comments