कौशाम्बी बारा मेड़रहा बाग मे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ सम्पन्न।

प्रकाश प्रभाव न्यूज

कौशाम्बी-- 21-11-2021

रिपोर्ट- अनिल कुमार

कौशाम्बी बारा मेड़रहा बाग मे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ सम्पन्न।

हजारो की संख्या में उमड़ा जन सैलाब।

कार्यकर्ता सम्मेलन में वर्तमान सरकार के ऊपर जम कर बरसे पूर्व मंत्री इद्रजीत सरोज।

कौशाम्बी । कौशाम्बी जनपद मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज ने कहा यही भरतीय जनता पार्टी के लोग किसानों को आंदोलन जीबी खालिस्तानी कहते थे आज वही 3 कृषि कानूनों को वापस लेने का वादा किया। आज किसान जीत गया और जुमले बाजो की हार हुई। इनकी मजबूरी है 3 कृषि कानून वापस लेने का क्योकि कई जगह उप चुनाव हुए हर जगह से हारते चले आये। इसी तरह उत्तर प्रदेश की जनता यहाँ से भी बीजेपी का सफाया करेगी। समाजवादी पेंशन बन्द कर दी गई लोहिया आवास बन्द कर दिया गया और हमारे किये हुए कामो का फीता काटने का काम किया है ये सरकार इसलिये ऐसे लोगों से दूर रहे सावधान रहें। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड पूर्व जिला अध्यक्ष सददाब अहमद ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी और योगी ने सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणाएं की थी। लेकिन एक भी वादा को पूरा नही किया। काला धन वापस तो नही हुआ बल्कि स्विस बैंक में बीस हजार करोड़ और जमा कर दिया गया। दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया। लेकिन नौकरी नही मिली। मंहगाई चरम पर है। 60 का डीजल 102 व 70 का पेट्रोल 109 में बिक रहा है। गरीबो को हवाई जहाज से चलने का सपना दिखाने वाले लॉक डाउन में ट्रेन तक बंद करवा दिए। पता नही कितने गरीब पैदल चलकर मर गए। वहीं आनंद मोहन पटेल ने कहा सड़क पैदल चलने वालों को पुलिस से लाठियों से पिटवाया गया। कहा कि मोदी ने एयर इंडिया को बेंच दिया। एलआईसी, सड़के, शिक्षा बिकने जा रही है। पचास हजार, एक लाख वेतन पाने वाले को दस पन्द्रह हजार महीने वेतन मिलेगा। उन्होंने कहा सभी हिन्दू-मुस्लिम का भेदभाव भूलकर सपा की सरकार बनाएं। सरकार बनने के बाद बिजली का बिल माफ होगा। समाजवादी पेंशन दो हजार महीना दी जाएगी। इस मौके पर अनवर अहमद खान, शिवपूजन यादव जिला सचिव , आनंदमोहन पटेल, परवेज अख्तर अंसारी, विजमा दिवाकर, नीलम यादव, आस्था सिंह पटेल, रामखेलावन यादव, नीरज द्वेवेदी,अरुण चौधरी आदि लोग रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *