कांग्रेसी नेता ने राहुल गांधी को बताई कौशाम्बी दोआबा की दुर्दशा।
- Posted By: Anil Kumar
- Breaking News
- Updated: 11 November, 2022 21:09
- 1220

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
11-11-2022
रिपोर्ट-अनिल कुमार
कांग्रेसी नेता ने राहुल गांधी को बताई कौशाम्बी दोआबा की दुर्दशा।
कौशाम्बी। कांग्रेस पार्टी ने 07 सितम्बर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। तीन हजार 570 किलोमीटर का सफर तय होने के बाद काश्मीर पहुंचकर यह यात्रा समाप्त होगी। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। कौशाम्बी निवासी यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शेष नारायण ओझा भी यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। शुक्रवार को शेष नारायण ओझा ने राहुल गांधी को जिले की स्थिति से अवगत कराया। बताया कि यहां के लोग अभी भी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर हैं। परिवहन तक की बेहतर व्यवस्था नहीं है। राहुल गांधी ने इस बाबत पीएम मोदी को पत्र भेजने का आश्वासन दिया है। यह भी वादा किया है कि सरकार बनने पर कौशाम्बी की दशा और दिशा संवार दी जाएगी।
Comments