होली के त्योहार पर जेल में कैदियों में सप्लाई के लिए मंगाई चरस बरामद
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 16 March, 2021 09:34
- 2525

(काल्पनिक फोटो)
prakash prabhaw news
ग्रेटर नोएडा
Report, Vikram Pandey
होली के त्योहार पर जेल में कैदियों में सप्लाई के लिए मंगाई चरस बरामद
-नमकीन, कुरकुरे व अन्य खाद्य पदार्थ के पैकेट 455 ग्राम में चरस के टुकड़े बरामद
ग्रेटर नोएडा के लुक्सर में स्थित जिला जेल में बंद एक कैदी के मंगाए गए सामान में जांच के दौरान चरस मिलने से हंगामा मच गया। इस चरस को एक कैदी ने दूसरे कैदी के नाम से मंगाया था और होली के त्योहार पर जेल में चरस को सप्लाई किया जाना था। जांच में ये चरस नमकीन के पैकेट से मिला जिसकी मात्रा 455 ग्राम चरस थी। जेलर अजय कुमार सिंह ने बंदी के खिलाफ इकोटेक एक कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। कैदियों की चालाकी को देखते हुए जेल प्रशासन ने सामान की जांच प्रक्रिया और कड़ी कर दी है।
नमकीन, कुरकुरे व अन्य खाद्य पदार्थ में चरस को टुकड़े में भर कर सील पैक किया गया, जब जेल प्रशासन जांच के दौरान इन पैकटो को संदेह होने पर फाड़ा तो उसमें चरस के मिले टुकड़े का वजन 455 ग्राम निकाला चरस को जब्त कर लिया गया। लगभग सौ ग्राम चरस जांच के लिए भी भेज दी गई। जेल अधीक्षक भीम सैन मुकुंद ने बताया 14 मार्च को विचाराधीन बंदी अनिल के नाम से मंगल सिंह नामक व्यक्ति सामान दे गया।
15 मार्च को सामान का वितरण किया जाना था। सामान देने के लिए जेल प्रशासन ने अनिल को बुलाया। बंदी ने बताया कि उसका कोई सामान नहीं आया है। उसके साथी बंदी मनीष गुप्ता ने उसके नाम से सामान मंगाया है। बंदी मनीष ने बताया कि सामान उसका है। मनीष ने बताया कि जेल से छूट चुके साथी मंगल सिंह से सामान मंगाया है।
सामान लेने के लिए कैदी हड़बड़ी दिखाने लगे। इस पर जेल प्रशासन को शक हुआ। और जब पैकेट को खोल कर जांचा गया तो उसमें चरस के टुकड़े मिले।
जेल अधीक्षक ने बताया कि चरस को जब्त कर लिया गया। लगभग सौ ग्राम चरस जांच के लिए भी भेज दी गई। जेलर अजय कुमार सिंह ने बंदी के खिलाफ इकोटेक एक कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। बंदी मनीष नार्कोटिक्स के मामले में जेल में बंद है। जांच में पता चला है कि होली के त्योहार पर जेल में चरस बेचने के लिए मंगाई थी। खाद्य पदार्थ के सामान में चरस मिलने से जेल प्रशासन सतर्क हो गया। अब बंदियों के लिए आने वाले सभी सामान का पैकेट खोलने के बाद ही दिया जाएगा।
Comments