बढ़ती महंगाई से आम लोगों का जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त-कांग्रेस

बढ़ती महंगाई से आम लोगों का जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त-कांग्रेस

प्रकाश प्रभाव न्यूज

कौशाम्बी

फरवरी-18-02-2021

संवाददाता-अनिल कुमार


बढ़ती महंगाई से आम लोगों का जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त-कांग्रेस

पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े मूल्य व महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस का मुख्यालय चौराहे पर प्रदर्शन


घरेलू सिलेंडर लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता

कौशाम्बी। देश में बढ़ती महंगाई ने आम लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। यही नहीं बड़े पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्य में आम लोगों की कमर तोड़ दी है। घरेलू गैस सिलेंडर की मंहगाई ने आम लोगों के रसोई पर भी हमला किया है। उक्त बातें गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित पत्रकार चौराहे पर पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन करते हुए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने कही।

इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज जब पेट्रोलियम पदार्थ के अंतरराष्ट्रीय मूल्य न्यूनतम स्तर पर हैं तो इस कोरोना काल में लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों का मूल्य कम किया जाना जरूरी था। लेकिन मौजूदा केंद्र की भाजपा सरकार ने इसके विपरीत पेट्रोलियम के मूल्य से दुगना कर लगाकर लोगों को परेशानी में डाल रखा है। आम उपयोग की वस्तुएं भी बड़े पेट्रोलियम के मूल्य के चलते बढ़ी हैं। सरकार ने घरेलू गैस का मूल्य बढ़ाकर लोगों के रसोई पर भी हमला किया है। इस मौके पर बोलते हुए पीसीसी शमीम आलम ने कहा कि सरकार को बढे मूल्य को कम करना चाहिए। इस मौके पर प्रमुख रूप से आशीष कुमार उर्फ पप्पू मिश्रा युवराज सिंह पटेल, मनोज, सरोज, नरेंद्र कुमार सिंह, बृजेश पांडे,शमीम आलम, जितेंद्र शर्मा, शशिकांत पांडेय, अजय पांडेय, अनिल पांडेय, सुरेंद्र चौधरी, विभव पांडेय, राजकुमार तिवारी, देवशरण सरोज सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *