अराजक तत्वों ने भगत सिंह की मूर्ति से की छेड़छाड़, लोगों में भारी आक्रोश
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 29 September, 2024 04:36
- 1800

अयोध्यावासियों भगत सिंह की मूर्ति से की छेड़छाड़, लोगों में भारी आक्रोश
प्रकाश प्रभाव (उ.प्र.) अयोध्या. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा के साथ अराजक तत्वों ने छेड़छाड़ की है. देश के वीर शहीद का अपमान से लोगों में भारी आक्रोश है.
अयोध्या में अराजक तत्वों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के होंठ पर लाली लगा दी नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित पार्क में शहीद भगत सिंह की यह प्रतिमा है, जिसे उनके जन्मदिवस के पहले साफ-सफाई की जाती है और जयंति पर श्रद्धांजलि दी जाती है. लेकिन जन्मदिन से पहले शहीद भगत सिंह का अपमान होने से लोगों में भारी आकोश है।
शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट के डॉ. नीरज सिन्हा, महावीर पाल, राजीव श्रीवास्तव और सेनानी परिषद के अध्यक्ष मनोज मल्होत्रा ने बताया कि शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को बेरंग कर दिया गया है. प्रतिमा के होंठ और नाखूनों को लाल रंग से पेंट किया गया है, जिससे यह अजीब लग रहा है।
अपर नगर आयुक्त ने कही ये बात
इस मामले में अपर नगर आयुक्त शशि भूषण ने कहा कि पेंटर ने गलती कर दी है और आश्वासन दिया कि इसे ठीक कराया जाएगा. साथ ही जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं ट्रस्ट के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम प्रशासन प्रतिमा को ठीक नहीं कराता तो वे आंदोलन करेंगे।

Comments