5 मई को होगी महिला उत्पीड़न की जनसुनवाई
- Posted By: Anil Kumar
- Breaking News
- Updated: 2 May, 2022 06:24
- 1121

5 मई को होगी महिला उत्पीड़न की जनसुनवाई
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक,आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षाध्महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिले मेें सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उशारानी पांच मई को पूर्वाह्न 11 बजे से लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस मंझनपुर में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा,महिला जनसुनवाई करेंगी। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम ने दी है।

Comments