24 वर्ष बाद भी विकास से दूर है कौशाम्बी।

24 वर्ष बाद भी विकास से दूर है कौशाम्बी।

प्रकाश प्रभाव न्यूज़

कौशाम्बी-16-01-2022

रिपोर्ट-अनिल कुमार

24 वर्ष बाद भी विकास से दूर है कौशाम्बी।

कौशाम्बी। कौशाम्बी इलाहाबाद से अलग हो कर कौशाम्बी जिले का गठन आज से लगभग 24 साल पहले 4 अप्रैल 1997 को हुआ था जिसका जिला मुख्यालय मंझनपुर बनाया गया है कौशाम्बी का इतिहास बहुत पुराना है। जैंन व बौद्ध भूमि के लिए यह प्रसिद्ध है कौशाम्बी जैन धर्म के 6वे तीर्थकार श्री पद्यप्रभु जी के जन्म स्थान एंव बुद्ध काल की परम प्रसिद्ध, नगरी जो वत्स देश की राजधानी थी। जो कि विकास के मामले में कौशाम्बी आज भी बहुत पीछे है शिक्षा के मामले में आज भी कौशाम्बी जिला बहुत पीछे है। क्यो कि स्कूल व कालेजो में अभी तक कोई अच्छी सुविधा नहीं हुई है। स्वास्थ्य सुविधा के मामले में तो जिला बहुत पीछे है अभी तक न कोई अच्छा मेडिकल कालेज और न इजिनियरिंग कालेज है। जो कि कैम्पस से प्लेसमेन्ट दिलाता हो। इस लिए इस जिले में बेरोजगारी व गरीबी बहुत ज्यादा है। और न फैक्टरी व कम्पनी इस जिले में न के बराबर है। इसी लिए यहाॅ के लोग मुम्बई व गुजरात और दिल्ली रोजगार के लिए पलायन करते है। लगभग 6-7 बार राज्य सरकार बदल चुकी है। लेकिन इस दृष्टि पर कोई राज नेता का ध्यान नही गया न कोई राज नेता विकास करने की कोशिश की है। जब भी चुनाव आता है। सभी नेता दिखावा करते है। और चुनाव के बाद सब भूल जाते है। इस लिए कौशाम्बी जिले का विकास नही हो सका है। लेकिन ऐसा देखा गया है कि जब कोई जिला नया बनता है। तब उस जिले का विकास बडी तीब्र गति से होता है। लेकिन कौशाम्बी जिले के साथ ऐसा नहीं हुआ।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *