बीच सड़क पर देर रात बेखौफ बदमाश ने मारी गोली

crime news, apradh samachar

PPN NEWS

रिपोर्ट, इज़हार अहमद 

बीच सड़क पर देर रात बेखौफ बदमाश ने मारी गोली

राजधानी  लखनऊ में लाक डाउन खुलते ही एक बाद एक घटना से दहली राजधानी। पहले मड़ियाऊ में बाके से गला काट के हत्या।उसी के कुछ देर बाद थाना विभूति खंड में सिपाही ने गोली मर कर हत्या और फिर सुशांत गोल्फ सिटी में लूट के बाद चली गोली कांड। उसके बाद ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बालागंज में बेखौफ बदमाशों ने एक 36 वर्षीय युवक की बीच सड़क पर सिर में गोली मारकर पुलिस की नींद हराम कर दी। घटना लगभग 12:45 के करीब की बताई जा रही है।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार युवक के सिर में गोली लगी है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वही इस संबंध में ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल की निशानदेही पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ के चार जोन में हुई बड़ी वारदातें मामला ठाकुरगंज का है जब ठाकुरगंज में देर रात गोली मारी गई। अमरीश सिंह उम्र लगभग 36 वर्ष निवासी ठाकुरगंज को बालागंज क्षेत्र बीच सड़क पर देर रात बेखौफ बदमाश ने गोली मार दी। गोली युवक के सिर में पीछे की तरफ लगी है। गोली लगते ही युवक घायल होकर जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घायल की तरफ दौड़े। इसी बीच बदमाश खुली चुनौती देते हुए मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए आनन-फानन में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं पुलिस की माने तो युवक को पुरानी रंजिश के कारण गोली मारी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही इस संबंध में इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ने बताया कि घायल की निशानदेही पर दबिश दी जा रही है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस के मुताबिक आपस में साथियों के बीच कुछ विवाद है फिलहाल पुलिस मामले जांच कर रहीं है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *