विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर किया गया वृक्षारोपण
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 5 June, 2021 18:18
- 839

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी 05/05/2021
रिपोर्ट मुकेश कुमार
विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर किया गया वृक्षारोपण
कौशाम्बी विश्व पर्यावरण दिवस, प्रति वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। वातावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए सकारात्मक कदम उठाने और इस दिशा में दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता हैं। इस भयानक महामारी के समय में ऑक्सीजन जैसी जरूरत की पूर्ति हेतु सभी मित्रों के साथ मूरतगंज सैता गांव में नीम के वृक्ष लगाते हुए यह संकल्प लिया गया की आजीवन पर्यावरण शुद्धि में योगदान देते रहेंगे। और उन्होंने क्षेत्र वासियो से ज्यादा से ज्यादा वृक्षरोपण करने की अपील भी की और कहा जब तब हम वृक्षरोपण नही करते तब तक हम देश में चल रही वैश्विक महामारी में हो रही ऑक्सीजन की आपूर्ति व पर्यावरण को बचाने में विजयी नही पा सकेंगे। इस वृक्षरोपण के अवसर पर गुरु प्रसाद गुप्ता,दीपक पाण्डेय, मो अकरम अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष, मुकेश गुप्ता, तनवीर मंडल उपाध्यक्ष, अनिरुद्ध सिंह, दुर्गेश गुप्ता तमाम सदस्य गण उपस्थित रहे।
Comments