उदयन सभागार में गौ आश्रय चारागाह को लेकर की गई समीक्षा बैठक
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 2 October, 2022 08:14
- 507

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
रिपोर्ट मुकेश कुमार
उदयन सभागार में गौ आश्रय चारागाह को लेकर की गई समीक्षा बैठक
कौशाम्बी जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में गौ-आश्रय स्थलो में संरक्षित गौवंशों के लिए हरे-चारे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए चारागाह की भूमि चिन्हित किये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की बैठक की गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गौ-आश्रय स्थलो में संरक्षित गोवंशों के लिए पर्याप्त हर समय हरे-चारे की व्यवस्था सुनिश्चित रखने के लिए चारागाह भूमि चिन्हित किया जाना है। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को चारागाह की भूमि को शीघ्र चिन्हित कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियों को गौशालाओं का नियमित रूप से निरीक्षण कर भूसा चारा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत न आने पाये। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों से कहा कि रोस्टर बनाकर पंचायत भवन में बैठने के लिए लेखपालों को निर्देशित किया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
Comments