उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती का 67 वां जन्मदिन बड़े धूमधाम मनाया गया
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 15 January, 2023 21:53
- 620

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती का 67 वां जन्मदिन बड़े धूमधाम मनाया गया
कौशाम्बी। मंझनपुर ओसा स्थित बसपा कार्यालय मे बहन मायावती के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य जोन इंचार्ज सतीश जाटव व विशिष्ट अतिथि के रूप मे घनश्याम पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष के.एल. गौतम ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर सहित कांशीराम आदि महापुरुषो को नमन करते हुए बहन जी के 67वें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि बसपा पार्टी नही मिशन है। इस मिशन मे अपने आपको खपा कर कांशीराम ने इसकी जिम्मेदारी बहन मायावती के हाथो मे सौपा। बहन जी मिशन को आगे बढाते हुए चार बार मुख्यमंत्री बनी। उन्होंने आये हुए जनमानस से आने वाले नगर निकाय के चुनाव मे बसपा प्रत्याशियो को भारी मतो विजयी बनाने का संकल्प दियलाते हुए बसपा को मजबूत करने की बात कही। इस मौके पर महेन्द्र गौतम , महताब आलम, इखलाक अहमद
मो. वैश, नजीर अहमद संतोष गौतम, महेश चौधरी श्लोक कुमार, लालमन अम्बेडकर, राम दयाल सरोज, अरुण जायसवाल, सुमन देवी आदि लोग उपस्थित रहे।
Comments