उत्तर प्रदेश 6 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाने वाला देश में पहला राज्य- अमित मोहन प्रसाद

उत्तर प्रदेश 6 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाने वाला देश में पहला राज्य- अमित मोहन प्रसाद

Prakash Prabhaw

उत्तर प्रदेश 6 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाने वाला देश में पहला राज्य- अमित मोहन प्रसाद

मुख्यमंत्री  के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए आशिंक कोरोना कफ्र्यू तथा टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में सफलता मिली है।

लखनऊ: 17 अगस्त, 2021

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ श्री नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए आशिंक कोरोना कफ्र्यू तथा टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में सफलता मिली है। इस अभिनव प्रयोग सेें कोरोना संक्रमण में निरन्तर कमी आ रही है। प्रदेश में संक्रमण अन्य प्रदेशों की तुलना में न्यूनतम स्तर पर है।

उन्होंने बताया कि 3टी के कारण ही 30 अप्रैल, 2021 के एक्टिव मामले 3,10,783 से घटकर मात्र 420 हो गये है तथा 30 अप्रैल के प्रतिदिन कोविड केस 38 हजार से घटकर 27 हो गये है।

प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट करने की संख्या घटाई नहीं जा रही हैं। प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश 6 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाने वाला देश में पहला राज्य है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कोविड-19 टेस्टिंग तथा टीकाकरण मे देश में प्रथम है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से अब तक लगभग 17.24 करोड़ से अधिक लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है।

गत एक दिन में कुल 1,83,270 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,94,67,980 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 27 नये मामले आये हैं।

प्रदेश में विगत 24 घंटे में 24 लोग तथा अब तक 16,85,785 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड से ठीक होने वालों का प्रतिशत 98.6 हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 420 एक्टिव मामले हैं तथा 304 लोग होम आइसोलेशन में है।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस एवं कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 23,67,468 वैक्सीन की डोज लगायी गई। पहली डोज 5,07,22,629 तथा दूसरी डोज 94,27,421 लगायी गयी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 6,01,50,050 डोज लगायी गयी हैं।

उत्तर प्रदेश देश में 6 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाने वाला पहला राज्य है। प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *