प्रदेश में खाद की कमी से परेशान हैं किसान - सुनील सिंह
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 19 August, 2020 21:45
- 1081

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
19 अगस्त 2020
प्रदेश में खाद की कमी से परेशान हैं किसान - सुनील सिंह
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने किसानों को समय से नहीं मिल पा रही है खाद व यूरिया पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की पूरे प्रदेश में खाद की कमी से किसान परेशान हैं।
खाद और यूरिया। यूरिया की कमी आने के कारण पूरे प्रदेश भर के किसान परेशान हो रहे है। खाद के लिए हाहाकार की स्थिति बनी हुई।
समय से पहले प्रशासन द्वारा किसानों को यूरिया खाद की पूर्ति करने के पुख्ता इंतजाम नहीं किए है। किसान एक-एक बोरी के लिए भटक रहा है। कई दुकानदारों ने तो ब्लैक में चार सौ से लेकर पांच सौ रुपए में एक बोरी यूरिया खाद बेचा जा रहा है।
किसानों को झूठे प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया जा रहा है कि दो या तीन दिन की अंदर यूरिया खाद किसानों को उपलब्ध हो जाएगा। परन्तु यूरिया खाद गोदामों में नहीं आने के कारण किसान रोजाना परेशान हो रहे है। लेकिन *यूरिया खाद की कमी ने अन्नदाताओं को चिन्ता की स्थिति में डाल दिया है*। ऐसी स्थिति में किसान आंदाेलन और चक्काजाम करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
सुनील सिंह ने कहा कि कालाबाजारी पर लगे रोक लगे तो किसानों को यूरिया प्राप्त हो जाएगी।
बिना लाईसेंस के ही दर्जनों दुकानदार खाद का अवैध संग्रह कर क्षेत्र में आई कमी का सीधा लाभ उठा रहे है। श्री सिंह ने आरोप लगाया है कि कालाबाजारी विभागों की सांठ गांठ के बाद हो रही है।
यह जांच का विषय है। प्रशासन को इसकी गंभीरता से जांच करना चाहिए ताकि प्रदेश में हो रही यूरिया की कालाबाजारी को विराम लग सके। प्रशासन यूरिया खाद की कमी और किसानों की जरूरत को महत्व नहीं दे रहा है जिससे प्रदेश भर मेें किसानों को खाद की कमी से जूझना पड़ रहा है।
Comments