द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2021 कार्यक्रम पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान
- Posted By: Mithlesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 28 September, 2021 07:38
- 2556

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 27/09/2021
मिथलेश कुमार (मोनू साहू)
असि0 ब्योरों कौशाम्बी
द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2021 कार्यक्रम पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात प्रभारी रविंद्र त्रिपाठी मय यातायात उप निरीक्षक धीरज जायसवाल एवं यातायात टीम द्वारा आज भैरव भीटी जीटी रोड, सकाढ़ा तिराहा, मंझनपुर चौराहा, ओसा चौराहा, करारी चौराहा, हिनौता आदि स्थानों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान वाहनों पर लगी काली फिल्म, बुलेट मोटरसाइकिल पर मोडिफाइड साइलेंसर, वाहनों में प्रेशर हॉर्न एवं हूटर का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन कार्यवाही करते हुए 106 दो पहिया और चार पहिया वाहनों का चालान किया गया तथा मौके पर 06 वाहनों से 3000 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। वाहन चालकों को यातायात के नियमों से जागरूक करते हुए उनके पालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
Comments