तिल्हापुर मोड़ में वाहनों से करते हैं सिपाही वसूली
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 3 March, 2021 21:41
- 536

प्रकाश प्रभाव न्यूज
कौशाम्बी 03/03/2021
रिपोर्टर राहुल यादव पिपरी
तिल्हापुर मोड़ में वाहनों से करते हैं सिपाही वसूली
कौशाम्बी पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ तिराहे में रात के समय थाने के सिपाही अवैध वसूली करते हैं मुख्यमंत्री के बार-बार निर्देश के बावजूद सिपाहियों की अवैध वसूली रुकने का नाम नही ले रही है सिपाही अपने वर्दी की आड़ में अवैध वसूली कर मालामाल हो रहे है। ग्रामीणों के बीच इन दिनों पिपरी थाने के एक चर्चित सिपाही की अवैध वसूली की कहानी की चर्चा तेजी से हो रही है। वही वसूली में लिप्त सिपाही पुलिसिया गर्मी दिखाते हुए लोगो पर धौस भी जमाते है।
पुलिस महकमे में वसूली के लिए चर्चित पिपरी थाने के इस सिपाही को 3 मार्च की रात के समय में ओवर लोड ट्रैक्टर चालक से जबरन वसूली करते देखा गया जिसका वीडियो भी ग्रामीणों ने बना कर वायरल किया। ट्रैक्टर चालक के अनुसार निर्धारित वसूली की रकम में जब कम दिया गया तो उक्त दबंग सिपाही द्वारा अवैध वसूली के लिए वाहन चालकों को गाली गलौज किया जाता है इतना ही नहीं कभी-कभी तो वसूली के लिए चालको को पीट भी देते हैं बेखौफ तरीके से अवैध वसूली में लिप्त सिपाही के कारनामों की ओर आम जनमानस ने पुलिस अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।
Comments