तहसील मंझनपुर में डीएम एसपी ने सुनी आमजन की समस्यायें
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 17 July, 2022 04:56
- 885

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 16/07/22
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
तहसील मंझनपुर में डीएम एसपी ने सुनी आमजन की समस्यायें
कौशाम्बी। शासन की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने तहसील मंझनपुर में आमजन की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर समस्या को निस्तारित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 07 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
समाधान दिवस में शिकायतकर्ता गुड़िया देवी निवासी-नेहरू नगर, मंझनपुर द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनके द्वारा क्रय की गई जमीन पर कब्जा नहीं मिल रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मंझनपुर को जॉच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी मंझनपुर प्रखर उत्तम एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र कृष्ण नारायण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments