गोसाईगंजः नगर में शिव बारात धूमधाम से निकली, जगह-जगह स्वागत हुआ वही गरीब कन्या की कराई शादी
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 12 March, 2021 15:32
- 1315

PPN NEWS
अयोध्या
गोसाईगंजः नगर में शिव बारात धूमधाम से निकली, जगह-जगह स्वागत हुआ वही गरीब कन्या की कराई शादी
गोसाईगंज अयोध्या। महाशिवरात्री के मौके पर जहां बारात से पहले हल्दी और महंदी की रश्म निभाई गयी थी, वहीं गुरूवार को शाम 5 बजे भगवान भोलेनाथ की बारात भक्तिभाव से निकाली गयी। गोसाईगंज में जश्न का माहौल देखा गया। जिसे देखो वही बारात का हिस्सा बना। बारात में भूत, पिशाच तो हिस्सा बने ही भोले की बारात में जमकर नृत्य वही घोड़े पर बैठा दुल्हा आकर्षक का केंद्र बना रहा
गोसाईगंज में हर वर्ष शिवभक्त समाजसेवी हनुमान सोनी के नेतृत्व में शिव भक्तों के सहयोग के द्वारा नगर के शगुन मैरिज प्रांगण से भगवान भोलेनाथ की बारात धूमधाम से निकाली जाती है। यह पिछले कई वर्षों से आयोजन हो रहा है। इस बारात में श्रद्धालु भक्तिभाव से शामिल हुए। एक ओर जहां पुरूष वर्ग भोले की बारात में नाचते-गाते नजर आये तो वहीं दूसरी ओर महिलाएं भी भगवान शिव के पीछे सामूहिक रूप से भक्ति गीत गाते हुए देखी गयीं। पूरा गोसाईगंज शिवमय होता नजर आया। इस बारात को आकर्षक और प्रभावी बनाने के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए थे।
इस बारात में शामिल होने के लिए कई श्रद्धालु टोपी में नजर आये तो किसी ने धोती और कुर्ता पहनकर भाग लिया। शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के मस्तक पर चंदन का तिलक लगाया गया। इस बारात में मैनपुर से आया दूल्हा घोडे पर बैठे नजर आये तो दूसरी ओर शिवजी को चलित मुद्रा में दिखाया गया। जिसके आगे युवाओं की भीड नाचती-गाती नजर आयी। लंगूर बंदर के प्रदर्शन देखने के लिए लोगों की भीड पूरे समय जमा रही। भगवान भोलेनाथ के रूप में भी एक कलाकार को एक वाहन पर एक रथ में सवार होकर निकाला गया।
शिव बारात में मौसमी किन्नार भी आकर्षण की केन्द्र रही उनके साथ अनेक युवाओं ने डांस किया। इस बारात में शिवजी को विमान में विराजमान कर बारात के साथ पूरे नगर मेंं भ्रमण पर निकाला गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया। यह शिव बारात शगुन मैरिज से आरंभ होकर बस स्टैंड वीटी रोड तेलिया गढ़ ठंडी सड़क होते हुए रामगंज पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग हनुमान शिव मंदिर के पास 12 ग्रुप सुभाष गंज, आदि स्थानों से गुजरी। जगह-जगह इस बारात में शामिल श्रद्धालुओं का समाजसेवी संस्थाओं ने स्वागत किया।
भगवान भोलेनाथ की बारत पूरा बाजार भ्रमण करने के दौरान बरात में चल रहेे बारातियों को जगह-जगह जलपान भी कराया जा रहा था। यह बरात जब गोसाईगंज रामगंज पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग स्थित हनुमानजी व शिव मंदिर प्रांगण में बारातियोंं का शिवभक्त समिति केे बारातियों का जोरदार स्वागत किया। यह अनोखा विवाह देखनेेेे के लिए नगर क्षेत्र सैकड़ोंं की संख्या महिलाएं तथाा पुरुषों विवाह बे खूब दान भी दिया। दुल्हा- दुल्हन दाम्पत्य बंधन में बंधे। जिसके साक्षी मौके पर मौजूद हजारों शिव भक्त बने।
समाजसेवी हनुमान सोनी तथा मोहनला ओम प्रकाश जायसवाल शिव समिति की ओर से बारात के स्वागत से लेकर लड़की की विदाई का पूरा खर्च वहन किया गया। विदाई में पारिवारिक जीवन से जुड़ी रोजमर्रा की वस्तुएं भी दी गई। इस दौरान भारी भीड़ को देखते हुए गोसाईगंज कोतवाली पुलिस शिव भक्तों के सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष विनोद बाबू मिश्र टाउन इंचार्ज सुनील सिंंह यादव महिला इंस्पेक्टर बीना पांडे कांस्टेबल अंकित पांडे दीवान ब्रह्मानंद सिंह सहित पीएससी सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रहा। भोलेनाथ की बारात में नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र कसौधन, मीडिया प्रभारी दिनेश जायसवाल, सभासद प्रसान्त गुप्ता सुदीप मोदनवाल अवधेश स्वर्णकार शशी अंगियार श्यामलाल बसपा नेता रामसागर वर्मा अमर कसौधन हेमंत कसौधन राजेश तिवारी मनोज गुप्ता ओम प्रकाश सराफ गोपीनाथ अंगियार प्रधान महेश कुमार शिव समिति के अध्यक्ष मोहनलाल मोदनवाल गोपीनाथ का संगठन मनोज प्रसाद रामतेज चौरसिया राजेश तिवारी उर्फ पिंटू ओम प्रकाश जयसवाल ध्रुव सोनी इंद्रजीत यादव दिलीप सोनी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
Comments