मैनपुरी उपचुनाव में सपा गठबंधन की जीत, सामाजिक न्याय की जीत- मनोज पासवान।
- Posted By: Surendra Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 9 December, 2022 10:35
- 550

मैनपुरी उपचुनाव में सपा गठबंधन की जीत, सामाजिक न्याय की जीत- मनोज पासवान।
मोहनलालगंज, लखनऊ।
रिपोर्ट- सरोज यादव।
उपचुनाव में सपा गठबंधन की मैनपुरी लोकसभा व खतौली विधानसभा उपचुनाव में जीत को दलित संगठन वीरांगना उदादेवी मंच के संयोजक व समाजवादी पार्टी के नेता मनोज पासवान ने सामाजिक न्याय की जीत बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समाजवादी व अम्बेडकरवादियों के एकजुट होने की अपील का असर है। मनोज पासवान ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के झूठ व नफरत के जाल से दलित व अतिपिछड़ी जातियां बाहर आ गयी है और उपचुनाव में अपना एकतरफा समर्थन सपा गठबंधन को दिया है। मनोज पासवान ने कहा कि भाजपा लगातार लोकतंत्र व संविधान को कमजोर कर रही है। उसको शिकस्त देने के लिए अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी को मजबूत करना होगा।
Comments